Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024, अब फसल हुई ख़राब तो मिलेगा मुआबजा

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024: हमारा देश भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ पर किसानों की आय का मुख्य स्त्रोत उनकी उनकी द्वारा की जा रही खेती या यूँ कहें की उनकी फसलें ही हैं। लेकिन कई बार प्राकृतिक आपदाओं, फसलों की बीमारियों और कीटों से फसलों को बहुत भारी नुकसान हो जाता है, जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस लिए भारत सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) शुरू की है।

इस लेख में हम आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जैसे कि ये योजना क्या है, ये कब शुरू हुई, प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना सूचि 2024, इसका उद्देश्य क्या है, इसके लाभ, पात्रता, अप्लाई कैसे करना है और इसके लिए आवश्यक दस्तवेज पूरी जानकारी देंगे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है ये कब शुरू हुई?

किसानों को उनकी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों और कीटों से होने वाले नुकसान के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा फसल बिमा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना की शुरुआत 18 फरवरी 2016 को प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी द्वारा की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024 का उद्देश्य:

Fasal Bima Yojana सरकार द्वारा किसानों को नुक्सान से बचाने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है इसके मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  1. फसल नुकसान के कारण होने वाली आय में कमी से किसानों को बचाकर उनकी को आय में स्थिरता प्रदान करना।
  2. फसलों के नुक्सान का बीमा कवरेज होने से बैंकों को किसानों को ऋण देने में अधिक सहजता होती है।
  3. बीमा कवरेज होने से किसान जोखिम लेकर नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं, जिस से यह योजना किसानो को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।
  4. यह योजना आर्थिक नुकसान से किसानी का बचाव करके उन्हें कृषि क्षेत्र में बने रहने में भी मदद करती है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List 2024

यह योजना सभी पंचायतों के लिए Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List जारी करती है। इसका उद्देश्य बीमा के लिए आवेदन करने वाले सभी किसानों की जानकारी प्रदान करना है। इस सूचि में निचे लिखी जानकारी शामिल होती है:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  1. किसान का नाम
  2. किसान के आवेदन की संख्या
  3. बीमा योजना का विवरण
  4. बीमा कवरेज
  5. प्रीमियम राशि
  6. भुगतान की स्थिति

किसान भाई Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List का उपयोग निचे सूचि के हिसाब से करें –

  1. बीमा कंपनियां किसानों के घरों पर पूरी पॉलिसी की जानकारी के साथ रसीदें भेजती हैं।
  2. अब किसान भाई इस सूची में अपना नाम और आवेदन संख्या ढूंढकर अपनी बीमा योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  3. यदि कोई जानकारी गलत है, तो किसान भाई इसके लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

PM Fasal Bima Yojana के लाभ:

इस योजना के अनेक लाभ हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. इस योजना के तहत किसानों को अपनी फसलों का बीमा कराने के लिए कम प्रीमियम देना होता है।
  2. इस योजना के तहत विभिन्न प्रकार की फसलों का बीमा किया जा सकता है।
  3. फसल नुकसान होने पर किसानों के दावों का जल्दी और आसानी से निपटान किया जाता है।
  4. फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के लिए पात्रता:

इस योजना के तहत सभी किसान, छोटे या बड़े, फसल बीमा के लिए पात्र हैं। दूसरों की जमीन किराये पर लेकर खेती करने वाले किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

फसल बिमा योजना में अप्लाई कैसे करना है?

आप इस योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं –

ऑनलाइन तरीके से :

  1. सबसे पहले आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाएँ।
  2. अब होमपेज पर आपको Farmer Corner का विकल्प दिखेगा।
  3. अब आप Apply for Crop Insurance yourself पर क्लिक करें, जिस के बाद आवेदन करने वाला पेज खुल जाएगा।
  4. अब इसके बाद Guest Farmer के विकल्प को चुनें।
  5. अब यहाँ पूछी गई साड़ी जानकारी को सही से भरें।
  6. इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  7. इस तरीके से आप ऑनलाइन अपना फॉर्म भर सकते है।

ऑफलाइन तरीके से :

  1. ऑफलाइन आवेदन करने के लिए किसान अपनी नजदीकी बैंक, कृषि सेवा केंद्र में जाएँ।
  2. वहां से आवेदन पात्र प्राप्त करें और उसमे सारी जानकारी सही तरीके से भरें।
  3. अब इसे जमा करवा दें।

Fasal Bima Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज:

योजना में आवेदन करने के लिए निचे लिखे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –

  1. खेती वाली जमीन के स्वामित्व का प्रमाण
  2. आधार कार्ड
  3. बैंक खाता पासबुक
  4. फसल बोआई का प्रमाण
  5. पहचान पत्र
  6. पता का प्रमाण

FAQs – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List 2024

Q1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है?

Ans: किसानों को उनकी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों और कीटों से होने वाले नुकसान के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा फसल बिमा योजना की शुरुआत की गई है।

Q2. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कब शुरू हुई?

Ans: फसल बिमा योजना की शुरुआत 18 फरवरी 2016 को प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी द्वारा की गई थी।

Q3. फसल बिमा योजना में अप्लाई कैसे कर सकते हैं?

Ans: आपको फसल का नुकसान होने के 72 घंटो के भीतर निकटतम बैंक/CSC को सूचित करना होगा। बैंक/CSC आपको फॉर्म भरने में मदद करेगा। आपको फॉर्म के साथ फसल नुकसान के प्रमाण जैसे कि नुकसानग्रस्त फसल की तस्वीरें, मौसम विभाग की रिपोर्ट भी जमा करने होंगे।

Q4. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना Last Date 2024 क्या है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2024 में अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है।

निष्कर्ष

दोस्तों हमने इस लेख में फसल बीमा योजना के बारे में सारी जानकारी प्रदान कर दी है। एक ऐसी योजना जो किसानों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है जो उन्हें प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों और कीटों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है।

इस वेबसाइट के अतिरिक्त पढ़ने वाले लेख – 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *